फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिविर में बच्चों से करवाईं ग्लास चित्रकारी व मेहंदी जैसी गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समपान हो गया। करीब 350 बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान बच्चों को चित्रकला, पर्यावरण संरक्षण, ग्लास चित्रकारी, मेहंदी और भारतीय नृत्य कला की गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन


यह शिविर जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में मातृशक्ति की ओर से सविता बंसल की अध्यक्षता व गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता सुमन गौतम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय सचिव संस्कार हरिओम भारद्वाज, प्रांतीय महासचिव दीपक शर्मा, प्रांतीय संपर्क गतिविधि संयोजक अशोक गुप्ता, जिला समन्वयक प्रमोद मोहन गौतम विशेष तौर पर पहुंचे।

मंच संचालन शाखा सचिव मनोज भारत व वीना मेहता ने किया। शिविर में बच्चों को नैतिक, शारीरिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अर्चना शर्मा, वीना मेहता, साइकोलॉजिस्ट कुमारी एकता व किरण भल्ला ने बच्चों में संस्कारों का संचार किया।
विज्ञापन


योग अभ्यास, प्रेरक कहानियां, रामायण व श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक उच्चारण, स्वास्थ्य चर्चा, आहार संबंधी आदतें, विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव, बीके बहनों स्वाति व शमां की ओर से आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक बातें जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन, ज्ञान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

स्वास्थ्य संबंधी व आहार संबंधी जानकारी के लिए डॉ. वंदना व डाॅ. चांदनी मित्रा, मेहंदी प्रशिक्षण में रेवती, चित्रकारी में भारती, गीत गायन में रजनी फुटेला व भारतीय नृत्य कला में एकता ने बच्चों को निपुण करने में अपनी भूमिका निभाई। साइबर क्राइम सेल से जगजीत ने साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पब्लिक यूटिलिटी सर्विस कोर्ट के जज पवन सुथार ने बच्चों को कानूनी सलाह और पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को व विजेताओं को परिषद की ओर से पुरस्कृत किया गया। शिविर में प्राचार्या किरण मेहंदीरत्ता, रमेश जिंदगर, कुलवंत राय, मदन लाल गुप्ता, भगवान दास बंसल, कुसुम लता, राज सिंगला, राज गुप्ता, नीलम कंसल, पुष्पा सिंगला, कमलेश सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें