फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ पर होगी कार्रवाई : एसपी

Mon, 13 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी दीपक सहारन ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि राह चलती महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले तथा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के बाहर आवारागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के बाजारों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार कुछ युवक सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें