फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में घुसकर हमला करने में तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। चौकी गोरीवाला पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी नरेंद्र व प्रहलाद निवासी रिसालियाखेड़ा व मोहित बिज्जूवाली का रहने वाला है।
विज्ञापन

प्रभारी चौकी गोरीवाला एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि 20 मार्च को जसवंत सिंह निवासी कालुआना ने बयान दिया कि सुबह जब वह अपने परिवार सहित घर पर था तो आरोपी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसके घर में घुस आए व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें