फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में आने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का जायजा लेते हुए पुलिस अधीक्षक। 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि यदि कोई शरारती तत्व परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित की गई 500 मीटर की दूरी में पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के प्रवेश करते समय बारीकी से जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दें। परीक्षा केंद्र में किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। यदि परीक्षा के दौरान किसी पर्यवेक्षक के पास मोबाइल फोन मिलता है, तो परीक्षा केंद्र अधीक्षक व ऑब्जर्वर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इस दौरान उन्होंने गांव कागदाना, गुडिया खेड़ा, जमाल, नाथूसरी चौपटा, दड़बा कलां व शहर सिरसा के विभिन्न स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने थाना क्षेत्र अधिकार में आने वाले परीक्षा केंद्रों पर लगातार चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में गहनता से जांच करें और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने दें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर परीक्षा के दौरान यदि कोई व्यक्ति हुड़दंगबाजी करता है। परीक्षा के दौरान बाधा उत्पन्न करता है, नकल करवाने की कोशिश करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। एसपी ने इस दौरान परीक्षार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम के बलबूते अपना व अपने मां बाप का नाम रोशन करें। परीक्षा के दौरान आपके साथ आने वाले परिजनों से कहें कि परीक्षा केंद्रों के नजदीक न आएं और न ही नकल करवाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर छत के ऊपर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि दूर तक दिखाई दे सकें। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा समाप्ति तक कोई भी पुलिस कर्मचारी-अधिकारी अपने डयूटी स्थान को नहीं छोड़ेंगे। पुलिस प्रशासन की और से सभी ग्राम पंचायतों व आमजन से भी आह्वान किया है कि अपने गांव में बने परीक्षा केंद्रों पर किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश न होने दें। अपने गांव में बने परीक्षा केंद्र पर नकल करने वालों पर नकेल कसने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें