डबवाली।शहर में यातायात पुलिस कर्मी जांच करते हुए। पुलिस
डबवाली। यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के मूल्यों के प्रति जागरूकता प्रसारित करने के लिए शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। सप्ताह यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी कार्य करने के साथ साथ वाहनों, सड़क किनारे खड़े पेड़ों व आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई।
उन्होंने ट्रिपल राइडिंग 28, बिना नंबर प्लेट वाहन 8, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 139, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति 93, शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन लेन चेंज ड्राइविंग 36 और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। भारत माला रोड व राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहन खड़े कर यातायात अवरूद्ध करने वाले 109 वाहनों को रडार पर लिया गया।
इसके साथ ही रेड एंड ब्लू लाइट लगाने वाले तीन व प्रेशर हॉर्न के दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बुलेट पटाखा बजाकर आमजन की शाति भंग करने वाले दो बुलेट मोटरसाइकिल पर भी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक अक्सर लापरवाही बरतते हैं, जिससे न केवल उनका बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहन खड़ा करके वाहन चालक धुंध व कोहरे की स्थिति में अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा करते हैं, जो उन पर विशेष तौर से कार्रवाई की जा रही है।