फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के 14 पीएमश्री विद्यालयों में एक्शन रिसर्च क्लब का होगा गठन

Fri, 07 Feb 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के पीएमश्री राजकीय विद्यालयों में एक्शन रिसर्च क्लबों का गठन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है। इन क्लबों के माध्यम से पीएमश्री विद्यालयों में हो रही प्रत्येक गतिविधि का सर्वे किया जाएगा। इन क्लबों के गठन के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से बजट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिले के सातों खंडों में 14 पीएमश्री विद्यालय हैं। प्रत्येक खंड में दो पीएमश्री विद्यालय स्थापित किए गए हैं। छठी से लेकर 12वीं कक्षा के लिए तीन क्लब बनाए जाएंगे। एक्शन रिसर्च क्लब के गठन का काम डिंग डाइट को दिया गया है। इस दौरान डिंग डाइट से विषय विशेषज्ञों को स्कूलों का आवंटन किया गया है। कक्षा छठीं से लेकर आठवीं तक का एक क्लब, नौंवी से दसवीं तक का दूसरा क्लब व ग्यारहवीं से बारहवीं तक का तीसरा क्लब बनाया जाएगा।

हर एक क्लब का नोडल भी नियुक्त किया जाएगा। जो स्कूल के प्राचार्यों द्वारा नियुक्त होंगे। इस दौरान 14 पीएमश्री स्कूलों के लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। एक्शन रिसर्च क्लब के गठन के बाद पीएमश्री विद्यालयों में हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी और इसकी रिपोर्ट बनाकर डिंग डाइट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


10 फरवरी को बैठक में होगी चर्चा

डिंग डाइट की ओर से 10 फरवरी को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी नोडल अधिकारी और सभी विद्यालयों के प्राचार्य शामिल होंगे। वहीं डिंग डाइट से प्रत्येक स्कूल में नियुक्त किए जाने वाले इंचार्ज भी शामिल होंगे। इस बैठक में क्लबों को लेकर हर प्रकार की समस्या पर चर्चा होगी। विस्तार से प्राचार्यों व नोडल अधिकारियों को समझाया जाएगा।

दो इंचार्ज गुरुग्राम से लेकर आए हैं प्रशिक्षण

हाल ही में एससीईआरटी गुरुग्राम में प्रदेश की सभी डाइट के इंचार्ज के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डिंग डाइट से दो इंचार्ज शामिल हुए। डिंग डाइट से डॉ. सतवीर न्यौल व दलबीर सिंह इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। शिविर के दौरान दोनों ने एक्शन रिसर्च क्लब का गठन करने को लेकर प्रशिक्षण लिया और सभी चीजों को बारीकी से समझा। क्लब का गठन करने के बाद सर्वे होगा। इस सर्वे के बाद सभी स्कूल नोडल डाइट को रिसर्च रिपोर्ट भेजेंगे। वहीं डिंग डाइट इस रिपोर्ट को एससीईआरटी को भेजेंगे।

जिले के पीएमश्री राजकीय विद्यालयों में एक्शन रिसर्च क्लबों का गठन किया जाना है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 फरवरी को सभी इंचार्ज, नोडल अधिकारी व प्राचार्यों की बैठक रखी गई है। जिसमें सभी प्रकार गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। - डॉ. सतबीर न्योल, नोडल अधिकारी, एक्शन रिसर्च क्लब, पीएमश्री स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें