फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव बनवाला में डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ने घरों में चलाया जांच अभियान

Fri, 07 Feb 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव बनवाला में एक घर में जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
ओढां। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत ओढां पुलिस ने डॉग स्क्वायड के सहयोग से गांव बनवाला में नशा तस्करों के घरों में चेकिंग की। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने गांव बनवाला में कुछ लोगों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने की सूचना मिल रही थी। इसके चलते कुछ घरों में छापेमारी की गई। हालांकि चेकिंग में पुलिस को कुछ नहीं मिला, लेकिन नशा तस्करी से जुड़े लोगों में खलबली मची रही। थाना प्रभारी ने आम लोगों से आह्वान किया कि नशा तस्करी से जुड़े लोगों की सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ये कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें