फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ढाणी 400 में दो घरों से नकदी व चांदी के जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने 13 सितंबर की रात्रि को ढाणी 400 स्थित दो घरों से नकदी तथा जेवरात चुराने मामले में सीआईए सिरसा व सदर थाना सिरसा पुलिस की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुलदीप नाथ निवासी गांव झोरड़नाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर घटना के अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें टीम गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। कानहाराम पुत्र अमर सिंह निवासी ढाणी 400 की शिकायत पर सदर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपियों ने एक ढाणी से करीब एक लाख 14 हजार रुपये तथा 400 ग्राम चांदी के जेवरात चुराए थे, जबकि एक अन्य ढाणी से 6600 रुपये तथा मोबाइल फोन चोरी किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें