फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बच्चे की मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली गांव में सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक जगपाल सिंह उर्फ जग्गी निवासी गांव अलीकां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को जोगिंद्र सिंह निवासी गांव डबवाली के बयान पर मामला दर्ज किया था। 18 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे वह गली में खड़ा था। उसका बेटा हनी सिंह साइकिल चला रहा था। तभी एक ट्रैक्टर ट्राॅली चालक लापरवाही से वाहन चलाता आया। उसका बेटा ट्रैक्टर की चपेट में आकर गिर गया और ट्रॉली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपी जगपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें