फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगू में नरमा तोल रहे व्यक्ति से 2 लाख रुपये की नकदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव भंगू में नरमा खरीदने आए एक व्यक्ति से देर शाम को स्कॉर्पियो सवार लोग 2 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कर्मगढ़ निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह नरमें की खरीद-बेच करवाता है। उसने दादू निवासी नरमा व्यापारी वकील सिंह को गांव भंगू के एक किसान का नरमा दिलवाया था। वे भंगू में किसान जसविंदर की ढाणी में नरमा तोल रहे थे। रमेश के मुताबिक उसने व्यापारी वकील सिंह से किसान को देने के लिए नरमे के 2 लाख रुपये लिए थे। इसी दौरान काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी मौके पर आकर रुकी। गाड़ी में 3 लोग सवार थे, जिनके पास तलवार थी। उक्त लोगों ने आते ही कहा कि वे उनके यहां तोल में गड़बड़ी करके आए हैं, इसलिए वे यहां तोल चेक करने आए हैं। यह कहते हुए उक्त लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। रमेश कुमार का आरोप है कि उक्त लोगों ने तोल कार्य बंद करवाकर मजदूरों व अन्य लोगों को कमरे में एकत्रित कर लिया। रमेश का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसे बाहर बुला लिया और उसकी जेब में रखी 2 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद स्कार्पियों सवार युवकों का पीछा करने के लिए मजदूरों ने अपनी पिकअप गाड़ी उनके पीछे लगा दी और किसान का लदा हुआ नरमा भी साथ ही ले गए। बडागुढ़ा थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच उपरांत ही ये पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें