फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदान के लिए रखी रिजर्व पार्टी ने मानदेय न देने का लगाया आरोप

Sun, 26 May 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन द्वारा रखे गए रिजर्व पार्टी कर्मचारियों ने उनको मानदेय न देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कर्मचारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

रिजर्व पार्टी में शामिल नवीन सिंगला, नवदीप, विनोद, जसवंत सिंह, बिट्टूराम, संतराम, सतपाल सिंह, आत्माराम, विनोद कुमार, मनोज, रोहताश कुमार आदि ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर उनको रिजर्व पार्टी में रखा गया था। इसके लिए उनकी ड्यूटियां भी लगाई गई थी। इस दौरान उनको 2 बार प्रशिक्षण भी दिया गया था और रानियां, कालावांली सहित 20-21 रिजर्व पार्टियां रखी गई थी। 24 व 25 मई तक वह सीडीएलयू में डटे रहे। अब ड्यूटी टाइम समाप्त होने के बाद डीआरओ ने उनको रिलीव करते हुए मानदेय देने से इन्कार कर दिया है।
उन्होंने बताया कि रिजर्व पार्टी में शामिल प्रिजाइडिंग ऑफिसर को 1,750, एपीओ को 1,300 रुपये व पाेलिंग ऑफिसर को 1,050 रुपये प्रति दिन का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सिरसा हलके के सभी रिजर्व पार्टी के कर्मचारियों को मानदेय दिया गया है, लेकिन उनको मौखिक तौर पर रिलीव करते हुए मानदेय देने से इन्कार कर दिया गया। अभी तक उनको लिखित में रिलिविंग लेटर भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें