फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार माह की गर्भवती महिला की गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगा परिजनों ने निजी लैब के बाहर किया हंगामा

Fri, 26 Apr 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लैब के बाहर परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में सरकूलर रोड स्थित गर्ग अल्ट्रासाउंड द्वारा गलत रिपोर्ट जारी करने का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर को जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना लैब प्रबंधन ने पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। जिसके बाद पुलिस ने दोनाें पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मरीज के परिजनों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के गर्ग अल्ट्रासाउंड पर एक मरीज के परिजनों ने दोपहर को जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक ने मरीज की बीमारी की गलत रिपोर्ट दी है। मरीज दीपिका के ससुर चरणदास ने बताया कि वह पंजाब के सरदुलगढ़ के रहने वाले हैं। 22 अप्रैल को अपनी पुत्रवधू दीपिका को पेट में दर्द होने पर सिरसा लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड करवाने की राय दी थी। जिसके बाद वह चार माह की गर्भवती दीपिका का गर्ग अल्ट्रासाउंड सेंटर में अल्ट्रासाउंड करवाया।
जिसमें चिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट में दीपिका को अपेंडिक्स बताया। जिसके बाद वह रिपोर्ट लेकर डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल में चले गए। जहां पर चिकित्सक ने रिपोर्ट के आधार पर दीपिका का अपेंडिक्स का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद परिजनों को पता चला कि अपेंडिक्स की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। जिसमें गलत रिपोर्ट के कारण दीपिका का चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया। जिससे बाद शुक्रवार को परिजन सिरसा पहुंचे और लैब व अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। जिसमें मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले को शांत किया। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो शनिवार को निजी लैब के सामने धरना प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी ओर से मरीज का अल्ट्रासाउंड किया गया था। जिसमें मरीज को अपेंडिक्स ही था। हमारी रिपोर्ट सही है। परिजनों के आरोप झूठे हैं।
-पंकज गर्ग, चिकित्सक, गर्ग अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें