फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वीजा लगवाने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नाथूसरी चोपटा पुलिस ने अली मोहम्मद निवासी एक युवक को सिंगापुर का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर करीब 17 लाख 70 हजार 120 रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए अरनियांवाली निवासी एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमन उर्फ दीपू पुत्र तुलछा राम निवासी अरनियांवाली जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमन उर्फ दीपू से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर 2 लाख रुपये की ठगी की राशि बरामद की गई है। विक्रांत भूषण ने बताया कि इस संबंध में जयदीप पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी लक्खासर, राजस्थान हाल गांव अली मोहम्मद जिला सिरसा की शिकायत पर नाथूसरी चोपटा थाना में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान नाथूसरी चोपटा थाना की पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए ठगी में संलिप्त नरेश कुमार व उसके पिता तुलछा राम निवासी गांव अरनियांवाली थाना नाथूसरी चोपटा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी निशान देही पर ठगी की 3 लाख रुपये की राशि बरामद कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है तथा जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें