फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोरीशुदा जेवर खरीदने का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने वैदवाला क्षेत्र स्थित खेत में बने कमरे से चोरी सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के आरोपी को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाने के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हाउस नंबर 162 करनैलनगर, लुधियाना पंजाब निवासी गौरव उर्फ ज्ञान के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि गांव वैदवाला निवासी मुकेश राम पुत्र जगदेव राम ने पुलिस को बताया था कि वह गांव वैदवाला के नजदीक खेत में बने कमरे में रहते हैं। दो दिसंबर 2024 को वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित काम पर गए थे। दोपहर में आकर देखा तो मकान के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर वहां से करीब 20 तोला सोने-चांदी के जेवरात और 91,000 रुपये चुराकर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने थाना भूना, जिला फतेहाबाद के गांव रेहनखेड़ी निवासी आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने चोरीशुदा जेवर गौरव को बेचने की बात कही थी। इसलिए पुलिस ने शुक्रवार को गौरव को गिरफ्तार कर चोरीशुदा जेवर बरामद कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें