फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होटल की रेटिंग देने की एवज में ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव नुहियांवाली निवासी एक युवक को होटल की रेटिंग देने की एवज में पैसे का लालच देकर ठगी करने का मामल सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कमालपुरा निवासी विष्णु गुर्जर को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से ठगी के 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

ओढ़ां थाना के साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज पीएसआई अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने 14 जून को गांव नुहियांवाली निवासी सूरजपाल की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ उसे होटल की ऑलाइन रेटिंग देने की एवज में पैसों का लालच देकर 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच करते हुए धोखाधड़ी में प्रयुक्त बैंक खाताधारक का पता लगाया। उससे पूछताछ में विष्णु गुर्जर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें