फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 30 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर को आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी चमारखेड़ा जिला हिसार निवासी सोनू कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 30 ग्राम हेरोइन साहिल व अजय को 60 हजार रुपये में बेची थी। आरोपी ने बिक्री से बचे हुए 4000 रुपये भी स्वयं पुलिस को बरामद करवाए।
विज्ञापन


आरोपी सोनू कुमार को न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि 22 जून को सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार व उनकी टीम की ओर से जन्नत होटल, संत नगर कॉलोनी के पास गश्त के दौरान दो युवकों मोचीवाली निवासी साहिल सैन व मधौर निवासी अजय उर्फ रोबिन हाल जीटीएम कॉलोनी को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान उनकी मोटरसाइकिल से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि यह नशीला पदार्थ उन्होंने सोनू कुमार से खरीदा था। इस पर थाना सिविल लाइन सिरसा में एफआईआर दर्ज की थी। जांच के दौरान सोनू की संलिप्तता इस मामले में पाई गई और वह फरार हो गया। लगातार दबाव व अनुसंधान के चलते आरोपी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के आदेश की अनुपालना में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें