फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शराब ठेका लूटने के मामले में आरोपी बरी

Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सेल्समैन पर हमला कर शराब ठेका लूटने के मामले में आरोपी सैफ अली निवासी लखुवाली हेड जिला हनुमानगढ़ को अदालत ने बरी कर दिया है। इस मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने 20 जनवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि वह गांव भोडिया बिश्नोइयां जिला हिसार का रहने वाला है और गांव कर्मशाना में शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करता है। 20 जनवरी की दोपहर को अज्ञात शख्स बाइक पर सवार होकर आया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उस पर पिस्तौल तानकर गल्ले से 35 हजार रुपये निकालकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश नितिन किनरा ने आरोपी सैफ अली को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें