फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर से मोबाइल, आभूषण व अन्य सामान चोरी

Fri, 17 Apr 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। थाना ओढ़ां पुलिस ने गांव ओढ़ां निवासी एक महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ उसके घर के ताले तोड़कर मोबाइल, आभूषण व एलईडी चोरी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला कमलेश कौर ने बताया कि 11 अप्रैल को वह अपने बेटे विक्रम सिंह के साथ हरिद्वार गई थी। 14 अप्रैल की सायं जब वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। कमलेश ने बताया कि चोर उसके घर से एक मोबाइल फोन, एक एलईडी व एक चांदी की पायल की जोड़ी चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें