फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा पेट्रोल पंप लूट के चारों आरोपी बरी

Fri, 20 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौटाला बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। न्यायालय ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष आरोपियों को वारदात से जोड़ने में पूरी तरह विफल रहा।
विज्ञापन

न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि आरोपियों की पहचान भी साबित नहीं हो सकी। सदर थाना डबवाली पुलिस ने सात जुलाई 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। रतनपुरा निवासी सेल्समैन रोहताश ने पुलिस को शिकायत दी थी।
उसने बताया कि वह मेसर्स श्री श्याम पेट्रो में कार्यरत है। सात जुलाई 2024 को दोपहर करीब 2 बजकर 28 मिनट पर यह घटना हुई। एक कार में आए चार लोगों ने पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद मनदीप सिंह, रोशन सिंह, मुकेश कुमार और प्रतीक कुमार को गिरफ्तार किया था। ये सभी श्रीगंगानगर जिले के निवासी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें