फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सोलर सिस्टम के नाम पर ठगी का आरोप, कंपनी के एमडी समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज, बिजली निगम कंपनी को कर चुका ब्लैकलिस्ट

Thu, 24 Sep 2026 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पीएम सूर्य घर योजना में सोलर सिस्टम लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सौरभ की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने कंपनी की एमडी, एजेंट रवि गोस्वामी और एक कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी को बिजली निगम ब्लैकलिस्ट कर चुका है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सौरभ ने 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने के लिए एजेंट रवि गोस्वामी के माध्यम से सोलर पेटल प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया। एजेंट ने दस्तावेज लेकर लोन करवाया और राशि कंपनी को दिलवा दी। कंपनी ने सामान एजेंट के रसालिया खेड़ा स्थित गोदाम में भेजा। सौरभ ने सामान ठीक नहीं पाया और इंस्टॉलेशन से मना कर दिया।
कंपनी ने बदलने का आश्वासन दिया। दोबारा सामान पहुंचने पर सौरभ ने प्लेटों पर खरोंच और जंग होने की बात कही। 12 जुलाई 2026 को इंस्टॉलेशन के दौरान पांच 580 वाट की वारी प्लेटें लाई गईं। एक प्लेट का सेल क्षतिग्रस्त था। दो पर कंपनी का स्टीकर नहीं था जबकि एक पर दूसरी कंपनी का लोगो लगा था।
विज्ञापन

सौरभ ने सामान बदलने तक प्रक्रिया रोकने को कहा। आरोप है कि दो दिन बाद उसे डीसीआर किए जाने की जानकारी दी गई। उसने एसडीओ से शिकायत की। जांच में खामियां मिलने पर कंपनी को नोटिस दिया गया। 18 अगस्त को ब्लैकलिस्ट का पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें