फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पोस्टमार्टम में देरी करने के आरोप, पुलिस चौकी के बाहर धरना

विज्ञापन
रानियां।  सड़क पर सो रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते पीड़ित।
विज्ञापन
रानियां। गांव संतावाली में तीन दिन पहले संदीप की ओर से आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट परिजनों ने मृतक का शव जीवन नगर चौकी के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जानबूझकर देरी किए जाने के आरोप लगाए। ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को मृतक का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन शव को लेकर सीधे जीवन नगर चौकी पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे परिजनों ने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने में ही तीन दिन लगा दिए। तीन दिन से वह परेशान हो रहे हैं।
संदीप की बहन निशा ने बताया कि दो दिसंबर की रात्रि को उसके भाई ने किसी दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। दो दिनों तक पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम ही नहीं करवाया। पुलिस कार्रवाई का बहाना बनाती रही। निशा ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को लटकाना चाहती है। परिजनों ने बताया कि संदीप की मौत के तीन लोग जिम्मेदार है, हमने उनके नाम पुलिस को बता दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती वह शव लेकर धरने पर बैठे रहेंगे। परिजनों के साथ धरने पर मौजूद गांव संतावाली के सरपंच बलदेव राज ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की है। इससे परिवार नाराज है। ग्रामीण परिवार के साथ हैं। हालांकि, रानियां थाना प्रभारी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन ने धरना उठा लिया।
रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में एएसआई धर्मपाल को जांच अधिकारी लगाया गया है। पुलिस के पास जब घटना की सूचना आई तो आईओ को हिसार अस्पताल में भेजा गया, जहां परिजन संदीप को उपचार के लिए लेकर गए थे। वीरवार का दिन कार्रवाई में बीत गया। परिजन बयान देने की स्थिति में नहीं थे। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच का कार्य पूरा होने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें