फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी बाइक को टक्कर एक की मौत, 2 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने मारी बाइक को टक्कर एक की मौत, 2 घायल
विज्ञापन

फोटो : 18
- 6 माह पूर्व ही हुई थी मृतक रवि की शादी
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव टप्पी के निकट एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 3 लोगों में से एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सबंध में पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव खुईयां मलकाना निवासी रवि कुमार, प्रदीप व करनदीप तीनों गांव टप्पी में मार्बल लगाकर सोमवार रात्रि बाइक पर सवार होकर वापिस लौट रहे थे। उक्त लोग जब हाइवे के बीच बने कट से गुजरने लगे तो पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। लेकिन 25 वर्षीय रवि ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लेते हुए वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक रवि के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक रवि कुमार की करीब 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी। इस घटना की सूचना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। मंगलवार बाद दोपहर मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घायल करनदीप के ब्यान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें