फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने शैक्षणिक विभाग व कंस्ट्रक्शन शाखा का किया निरीक्षण तो 29 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

विज्ञापन
रजिस्ट्रार राकेश वधवा कंस्ट्रक्शन शाखा में निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीडीएलयू में रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने मंगलवार को शैक्षणिक विभाग और कंस्ट्रक्शन शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 29 आउटसोर्सिंग कर्मचारी गैर हाजिर मिलें। रजिस्ट्रार ने उनको शो काज नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीडीएलयू के रजिस्ट्रार राकेश वधवा को पिछले कई दिनों से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के ड्यूटी से गैर हाजिर होने की शिकायतें आ रही थी। रजिस्ट्रार ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को शैक्षणिक विभाग का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रार फिजिकल विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर दो आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर में न तो उपस्थिति दर्ज थी और न ही अनुपस्थिति का कोई आवेदन था। इसके बाद रजिस्ट्रार राकेश वधवा को निरीक्षण के दौरान बायो टैक में दो, कंप्यूटर साइंस में एक, फिजिकल विभाग में एक, एमबीए में एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनुपस्थित मिला। शैक्षणिक विभागों में कुल सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी को शो काज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कंस्ट्रक्शन ब्रांच में मिले 22 अनुपस्थित
वहीं रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने जब सीडीएलयू की कंस्ट्रक्शन ब्रांच का निरीक्षण किया तो वहां पर हाजिरी रजिस्टर में 16 मॉली, एक सीवरमैन, एक इलेक्ट्रिीशयन, सिविल के दो और जनस्वास्थ्य शाखा के दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कंस्ट्रक्शन शाखा में सिविल के एक पेंटर ने रजिस्ट्रर में हाजिरी लगाई हुई थी, लेकिन वह शाखा में मौजूद नहीं था। जब उसे फोन किया गया तो वह कुछ समय बाद मौके पर पहुंचा। इसके बाद रजिस्ट्रार ने पेंटर से पूछा कि वह कहां पर था तो उसने जवाब दिया कि वह काम कर रहा था। लेकिन वे उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। रजिस्ट्रार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी को हटाने के निर्देश जारी कर दिए। पेंटर के खिलाफ पहले भी शिकायत थी कि वह ड्यूटी से गैर हाजिर रहता है। इसके बाद रजिस्ट्रार ने कंस्ट्रक्शन शाखा के जेई की मीटिंग बुलाई और उन्हें सिस्टम सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही उनसे पूछा कि यदि कोई समस्या आ रही है तो वे उन्हें बेझिझक बताएं।
विज्ञापन

कोट्स
शैक्षणिक विभाग से सात और कंस्ट्रक्शन शाखा से करीब 22 आउटसोर्सिंग कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले थे। इन सभी को शो काज नोटिस जारी कर दिया गया है। पेंटर को हटाने के लिए फाइल चला दी गई है।
विज्ञापन

राकेश वधवा, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें