। बीती देर रात शहर के अलीकां रोड पर स्थित चेयरमैन हरि सिंह वाली गली के समीप एक अनियंत्रित कार बिजली के सीमेंटेड पोल से जा टकराई। जिसके चलते बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
हादसा करीब रात 10.45 बजे हुआ। कार गांव अलीकां से डबवाली की ओर आ रही थी। हादसे के बाद कार चालक ने कार को रिर्वस किया और अलीकां गांव की ओर ही वापिस भगा ले गया। गलीवासी स्नेकमैन खुशी मोहम्मद खान व अन्य ने तुरंत इस हादसे की सूचना विद्युत विभाग मेें दी। विद्युत कर्मियों ने मंगलवार की सुबह आकर मौका मुआयना किया और बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के लिए पोल को बदलने का कार्य शुरू किया, जिसमें उन्हें पूरा दिन लग गया। जब इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ युगांक जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर जेई मौजूद हैं। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।