फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक बहा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा के गांव माखोसरानी से नोहर फीडर नहर में नहाने गए चार युवकों में से एक युवक पानी में बह गया। गोताखोरों द्वारा डूबे युवक तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। राजस्थान बॉर्डर के पास पंजाब हेड पर जाली लगाकर युवक की तलाश की जा रही है। ग्रामीण सतबीर सिंह और सुदेश कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को गांव माखोंसरानी का विरेंद्र (20 )अपने तीन दोस्तों के साथ नोहर फीडर नहर में नहाने उतरा।
विज्ञापन

इसी दौरान वीरेंद्र व उसका साथी तेज बहाव में बहने लगे। उसके दो दोस्तों ने अपने एक साथी को बहाव के बीच से निकाल लिया लेकिन वीरेंद्र नहर के पानी के साथ बहता चला गया। पानी में बहने के बाद दोस्तों ने सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण कहीं पता नहीं लगा। करीब 24 घंटे के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी का बहाव कम करवाया गया तथा राजस्थान बॉर्डर पर पंजाब हेड पर जाली व फटे लगाकर पानी को रोक कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें