परीक्षा परिणाम घोषित होने के 20 दिनों के भीतर अंकतालिका उपलब्ध कराने की मांग
फोटो - 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिरसा इकाई ने वीरवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। इसके बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में इस वर्ष विद्यार्थियों को दोबारा विशेष अवसर और दया अवसर देने की मांग की गई। परिषद ने इन दोनों अवसरों की फीस कम करने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन के बाद उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को शुल्क वापस मिले।
इसके अलावा, परीक्षा परिणाम घोषित होने के 20 दिनों के भीतर अंकतालिका उपलब्ध कराई जाए। यह मांग इसलिए रखी गई ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई में परेशानी न हो। रोजगार संबंधी कार्यों में भी उन्हें कोई दिक्कत न आए।
अभाविप की चेतावनी
अभाविप जिला संयोजक मोहित बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित में आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह, तन्नू, ममता, साहिल न्यौल, राहुल साहपुनिया, प्रिंस सैनी, प्रिंस लांबा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।