फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 27 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा एबीवीपी का सदस्यता अभियान

Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सिरसा आगामी 27 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगी। यह अभियान विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में चलेगा।

एबीवीपी के जिला संयोजक मोहित बिश्नोई ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन है। परिषद कई दशकों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान कार्यकर्ता शिक्षण संस्थानों में नवप्रवेशी और वर्तमान विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। वे परिषद की विचारधारा, उद्देश्य और छात्रहित के कार्यों की जानकारी देंगे। जिले के विभिन्न स्थानों पर सदस्यता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। यह केंद्र विद्यार्थियों को सदस्य बनने की सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें