फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मांगों के समर्थन में 6 को प्रदर्शन करेंगी आशा कार्यकर्ता

Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में बनाई गई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक सीटू कार्यालय में बुधवार को हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक में जिला सचिव मीनाक्षी ने कहा कि सरकार लगातार आशा कार्यकर्ताओं पर कार्य का बोझ बढ़ा रही है। मानदेय में कटौती कर रही है। वर्ष 2025 में केंद्र सरकार की ओर से 1500 रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑनलाइन कार्य का दबाव बनाया जा रहा है। इससे आशा कार्यकर्ताओं की नियमित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


जिला कैशियर शिमला ने बताया कि सरकार की नीतियों से परेशान होकर यूनियन ने प्रदेशभर में आंदोलन का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 1 अप्रैल को जिलास्तर पर बैठकों का आयोजन कर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। बैठक में पिंकी, सुदेश सहित कई आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें
आशा कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में 1500 रुपये की बढ़ोतरी तुरंत लागू करना, 73 दिनों की हड़ताल के दौरान काटे गए मानदेय का भुगतान, ऑनलाइन कार्य का दबाव समाप्त करना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के मानदेय में की गई कटौती बहाल करना शामिल है। इसके अलावा, जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतान जारी करने, धमकियों पर रोक लगाने तथा आशा कार्यकर्ताओं को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें