फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 106.6 ग्राम अफीम सहित एक युवक गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली से 106.6 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिह उर्फ सन्नी पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 19 गुरु नानक नगर डबवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन



निरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि बताया कि एएसआई बेअंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बठिंडा चौक डबवाली से होते हुए मलोट रोड पुल के नीचे पहुंचे तो पुल के नीचे फुटपाथ के पास एक लड़का दिखाई दिया। पुलिस को देखकर लड़का एक दम से पास रेहड़ी पर खड़ा हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी तो उससे अफीम बरामद हुई। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें