फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने जुआरियों व सट्टेबाजों पर की कार्रवाई, 45240 रुपये सहित 10 लोग गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और सट्टा खाईवाली करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 45,240 की जुआ व सट्टा राशि बरामद की है।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि काली कंबोज ढाणी बच्चन सिंह में एक व्यक्ति अपने खेत में बने मकान में जुआ खिलवाने का काम कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत में बने मकान पर दबिश दी। वहां तीन व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27,030 की नकद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह
विज्ञापन


एक अन्य घटना में, सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक से सिरसा की ओर जा रही थी। जब पुलिस पार्टी उत्तराखंड ढाबा के पास पहुंची, तो एक युवक सट्टा खाईवाली करते मिला। पुलिस ने युवक को मौके पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5,470 की नकदी बरामद की। युवक की पहचान संदीप कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, सिरसा के रूप में हुई है।

सीआईए सिरसा पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र में सट्टा खाईवाली करते विजय कुमार निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला, सिरसा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 5,400 बरामद किए। शहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान लॉर्ड शिवा कॉलेज, सिरसा क्षेत्र से काला उर्फ मन्नू निवासी तेग बहादुर नगर, सिरसा को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1,360 की राशि बरामद की। एफ ब्लॉक, सिरसा क्षेत्र से कृष्ण कुमार निवासी रानियां गेट, सिरसा को 1,590 की सट्टा राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।

कीर्ति नगर पुलिस चौकी की एक टीम ने रंगड़ी रोड के पास, पेपर मिल क्षेत्र से विक्रम सिंह निवासी मेला ग्राउंड, सिरसा को 780 की राशि के साथ पकड़ा। रानियां थाना पुलिस ने दमदमा रोड, गांव करीवाला क्षेत्र से बलविंदर सिंह निवासी गांव करीवाला, को 2,150 की राशि के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सदर थाना की मल्लेकां पुलिस चौकी ने गांव मंगाला में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए आत्मप्रकाश उर्फ काला निवासी गांव मंगाला को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें