फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जोहड़ से पशु निकालते युवक व डिग्गी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Mon, 27 May 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा/बडागुढ़ा। गांव नेजियाखेडा और बीरूवालागुढ़ा स्थित डिग्गी व जोहड़ में डूबने से किशोर और युवक की मौत हो गई। दोनों शवों का सोमवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं गांव नेजियाखेड़ा में डिग्गी में डूबे राहुल के फूफा ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसको गांव के चार किशोर बहला फुसलाकर ले गए थे। उन्होंने उसको डिग्गी में डुबोया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर चारों किशोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोस्तों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

गांव नेजियाखेड़ा में रविवार सुबह मातम छा गया, जब गांव में एक किशोर की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के फूफा फतेहाबाद के बड़ोपल निवासी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का नाम राहुल है और उसकी उम्र 16 साल के करीब है। उसके माता और पिता दोनों की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के पास नेजियाखेड़ा में रहता था और फूलकां स्थित निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि राहुल की डिग्गी में डूब ने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे।
विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान हो रहा था। इस दौरान गांव नेजियाखेड़ा के युवक पंकज, हैप्पी, सुनील व बहादुर सिंह राहुल को अपने साथ ले गए। युवकों ने बेगू रोड पर एक दुकान से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक खरीदी थी। उन्हें पता चला कि वे नेजियाखेड़ा के रमेश कुमार के खेत में बनी डिग्गी में नहाने के लिए उतर गए। जिसमें डूबने से राहुल की मौत हो गई। मृतक के फूफा का आरोप है कि राहुल को चारों युवक बहला फुसलाकर ले गए थे और उन्होंने ही उसको डिग्गी में धक्का दिया है। पुलिस ने फूफा विनोद के बयानों के आधार पर चारों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं खेत मालिक रमेश कुमार ने बताया कि वह नियमित रूप से खेतों में घूमने के लिए जाता है। रविवार को सुबह वह घूमने के लिए अपने खेतों में गया तो उसने देखा की उसके पानी की डिग्गी में एक किशोर का शव उतरा रहा है। इसके बाद गांव के मौजिज लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को डिग्गी से बाहर निकाला। जिसके बाद किशोर की पहचान के राहुल के रूप में हुई।
पशुओं को पानी पिलाने गए युवक की जोहड़ में डूबने से मौत
गांव बीरूवालागुढ़ा में पशुओं को पानी पिलाने गए युवक की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के चाचा करनैल सिंह के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई दर्ज की है। करीब 19 वर्षीय लवजोत सिंह रविवार दोपहर को पशुओं को जोहड़ पर पानी पिलाने गया था। काफी देर तक पशु जोहड़ से बाहर नहीं निकले तो वह उनको बाहर निकालने के लिए पानी में उतर गया। धीरे-धीरे वह गहरे पानी में उतर गया। उसे तैरना नहीं आता था, और वह डूबने लगा। उसे डूबते देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर लवजोत को बाहर निकालते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जांच के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
मौसेरे भाई से गोद लिया था लवजोत को

गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी जीत सिंह की पत्नी संदीप कौर की मौत हो गई थी। उसकी एक लड़की है। जीत सिंह ने रिश्तेदारों व परिजनों के कहने पर अपने मौसेरे भाई से एक वर्षीय लवजोत को गोद लिया था। गोद लेने के कुछ वर्ष बाद ही जीत सिंह की भी मौत हो गई। जिसके बाद लवजोत की परवरिश उसके चाचा करनैल सिंह द्वारा की गई। लवजोत ने हाल ही में 12वीं कक्षा परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें