फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव अलीकां में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। उपमंडल के गांव अलीकां में शुक्रवार शाम एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी बुआ के पास अलीकां में काफी समय से रह रहा था। उसकी मौत के बाद गांव में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। परिजन शव को पंजाब की नरसिंह कॉलोनी ले गए और शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, गांव अलीकां के ग्रामीणों के मुताबिक अपनी बुआ के घर रह रहे विजय सिंह की शुक्रवार शाम करीब 5-6 बजे गांव की समाधा में मौत हो गई। बताया जाता है कि उस समय विजय के साथ उसकी बुआ का लड़का राम भी मौके पर था, जिसने तुरंत भागकर अपने परिजनों को सूचना दी।
विजय की बुआ के परिवार ने उसके पिता वीर सिंह (निवासी नरसिंह कॉलोनी, पंजाब) को तत्काल सूचित किया, जिसके बाद परिजन विजय के शव को नरसिंह कॉलोनी ले गए। वीर सिंह ने बताया कि विजय वह कभी अलीकां में अपनी बुआ के पास रहता था, तो कभी उनके पास आ जाता था। वीर सिंह के अनुसार, विजय को 2019 में काला पीलिया (पीलिया का गंभीर रूप) की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पंजाब से उसकी देसी दवा चल रही थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव की समाधा में विजय को साइलेंट अटैक आ गया, जिसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई। विजय का अंतिम संस्कार शनिवार को डबवाली के राम बाग में कर दिया गया।

इस मामले पर थाना शहर प्रभारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है। उन्हें जब जानकारी मिली तो परिजनों से बात की तो उन्होंने मौत का कारण अटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें