फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले आग से झुलसी महिला ने रविवार को नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक महिला ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष सास व पति पर जिंदा जलाने के बयान दर्ज करवाए थे। मृतक महिला ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव संतनगर में विवाहित थी और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरजीत कौर की शादी संतनगर निवासी मंजीत के साथ करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए हरजीत कौर से मारपीट व परेशान करने लगे थे। मृतका के ताउ रजन सिंह ने आरोप लगाया कि 7 नवंबर को दिन के समय मृतका का पति और सास सुखविंद्र उर्फ सुखी ने हरजीत कौर पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे हरजीत कौर पूरी तरह से झुलस गई। झुुलसने के बाद ससुरालजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां एक सप्ताह तक उपचार चलने के बाद रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
झुलसी महिला हरजीत कौर का इलाज नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार सुबह उसने दम तोड़ा दिया। इससे पहले मजिस्ट्रेट के समक्ष मृतका ने अपना बयान दर्ज कराया था। मृतका के पति मंजीत व सास सुखविंद्र उर्फ सुखी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई उमेद सिंह, जीवन नगर चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें