फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धान से भरा ट्रक पलटा, नीचे दबने से चालक की गई जान

विज्ञापन
सिरसा। पलटा हुआ धान से भरा ट्रक। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बडागुढ़ा (सिरसा)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर बुधवार को गांव पंजुआना से साहुवाला प्रथम के बीच धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक के केबिन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को मशक्कत के बाद बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन




दरअसल, अतरौली, जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से धान भरकर एक ट्रक जलालाबाद (पंजाब) के लिए जा रहा था। बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर गांव पंजुआना से साहुवाला प्रथम के मध्य ट्रक अनियंत्रित होकर रजवाहे की पुलिया से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक के केबिन के नीचे दबने से चालक मालीपुरा, राजस्थान निवासी जितेंद्र (25) की मौके पर मौत हो गई।

सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कर शव को बाहर निकलवाया। जांच अधिकारी एसआई मदन लाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल में पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें