फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर के अवैध कटों को बंद करने के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
सिरसा। सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक करते हुए एडीसी विरेंद्र सहरावत। प्रवक्ता
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय के मुख्य सभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने की। बैठक में शहर के मुख्य डिवाइडरों पर बनाए अवैध कटों के मामलों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने ऐसे कटों को बंद करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। यह कमेटी पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के एसडीओ, नगर परिषद के एमई और एसएचओ ट्रैफिक की अध्यक्षता में कार्य करेगी। कमेटी का उद्देश्य दुर्घटना संभावित कटों को बंद करके सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सजगता की आवश्यकता
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी अधिकारी सजगता से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जाए और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर जाकर निरीक्षण करें, ताकि किसी भी खामी को तुरंत दूर किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने सिंचाई विभाग को आदेश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सड़क के किनारे कोई भी टूटे हुए पुल या रेलिंग न हो और उन पर रिफ्लेक्टर लगे हों। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता भी जताई गई, ताकि वाहन चालक पहले से सचेत रह सकें।
धुंध में दिशा सूचक पट्टी और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में दिशा सूचक और सफेद पट्टी नहीं लगी हैं, वहां जल्द से जल्द यह काम पूरा किया जाएगा। इन दोनों उपायों से हादसों की संभावना कम होगी। इसके साथ ही, जिन सड़कों पर पेचवर्क करना बाकी है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से सड़क पर पानी के रिसाव को शीघ्र ठीक करने का भी निर्देश दिया। यह कार्य सप्ताह भर में पूरा किया जाना चाहिए। इसके अलावा, खैरेकां के समीप चौक पर दुर्घटना की संभावना को देखते हुए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एचएसवीपी सड़कों पर बनाए जाएंगे फुटपाथ
बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की सड़कों पर फुटपाथ बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मुख्यालय को टेंडर जारी करने के लिए लिखा जा चुका है, और जल्द ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर भी चर्चा हुई, और यह सुनिश्चित किया गया कि अधिक से अधिक स्कूल वाहनों की जांच की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में एसडीएम राजेंद्र कुमार, सीईओ जिला परिषद डाॅ. सुभाष चंद्र, आरटीए संजय बिश्रोई, डीएसपी संजीव कुमार, डीएफओ सतीश कुमार, कार्यकारी अभियंता कमलदीप सिंह, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धीरज, एनएचआई से प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला, मार्केटिंग बोर्ड से कार्यकारी अभियंता तरुण सिहाग, शिक्षा विभाग से डीपीसी सुभाष चंद्र, डिप्टी सीएमओ डाॅ. संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें