फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस के नीचे आया छात्र , गंभीर

Fri, 27 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बस के नीचे गिरने से उसकी चपेट में आकर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


उधर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो को रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात तेल टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार बच्चों में से एक बच्चे को चोटें आई जबकि बाकि बाल-बाल बच गए।

गांव लुदेसर निवासी हिमांशु के पिता विनोद ने बताया कि उसका पुत्र चौपटा स्थित एक  सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। वह स्कूल की बस से ही आता-जाता है।
विज्ञापन


बुधवार को छुट्टी होने के बाद जब स्कूल बस हिमांशु को छोड़ने के लिए मुख्य सड़क  पर रुकी तो हिमांशु नीचे उतरने लगा। इसी दौरान वह सड़क पर गिर पड़ा।

हिमांशु जब तक उठ पाता चालक ने बस चला दी, जिससे बस का पहिया हिमांशु के पैर के ऊपर से गुजर गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सक ने उसके  पैर की हड्डी टूटने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस व जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल प्रशासन व स्कूल चालक व सहायक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर  एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो को  रेलवे ओवरब्रिज से सुरखाब चौक की ओर जाते वक्त एक अज्ञात तेल टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया।

हादसे में ऑटो में सवार बच्चों में से पांचवीं कक्षा के देव नामक बच्चे को चोटें आई, शेष बाल-बाल बच गए। टैंकर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करने के साथ परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बताया गया कि  ठाकुर बस्ती निवासी नारायण दास पुत्र भगत सिंह वीरवार सुबह सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों को ऑटो में बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहा था।

रेलवे ओवरब्रिज से सुरखाब चौक की ओर जाते वक्त पीछे से एक तेल टेंकर ने  टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें