डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक वांछित आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि थाना कालांवाली में 5 जून 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में आरोपी सलीम तैजी उर्फ भीमा पुत्र सलविंदर सिंह उर्फ माधी, निवासी जनता प्रीत नगर, फिरोजपुर (पंजाब) हाल दैड मोहल्ला, फिरोजपुर फरार चल रहा है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी की गिरफ्तारी या उसके संबंध में कोई भी ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। संवाद