फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रैली निकाल पाेषाहार का महत्व बताया

Fri, 16 Oct 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए डॉ. सुशील कुमार व अन्य प्राध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
सिरसा। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर संतुलित आहार, खाद्य सुरक्षा, पौष्टिक भोजन और भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश दिया।
विज्ञापन

खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और विश्वविद्यालय स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज (यूएसजीएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुशील कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि केवल पेट भरना पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक, सुरक्षित और संतुलित भोजन जरूरी है।
विज्ञापन

खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. संजू बाला ढुल ने कहा कि भोजन स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है। प्रत्येक व्यक्ति तक पौष्टिक भोजन पहुंचाने के लिए जागरूकता के साथ जिम्मेदार व्यवहार भी आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने और पोषण संबंधी सही जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया।
मंडल में यूएसजीएस के अधिष्ठाता प्रो. कासिफ किदवई, जीवन विज्ञान के अधिष्ठाता प्रो. जोगेंद्र दूहन, रसायन विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. गीता रानी, वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. ज्योति और प्राणी विज्ञान विभाग के डॉ. हरिकिशन शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. विकास नैन, डॉ. बृज लाल कडवासरा, डॉ. किरण बाला, डॉ. सुमन, डॉ. अमनज्योति, डॉ. अंकिता, मनोज, शशि रोहिल्ला और सुनील सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें