फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: यूरिया खाद के स्टॉक की जांच के लिए गोदाम पर मारा छापा, रिकॉर्ड में अनियमितता मिलने पर संचालक को नोटिस

Wed, 10 Jun 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
खाद गोदाम पर जांच के लिए पहुंची टीम। 
विज्ञापन
कालांवाली। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को यूरिया खाद के संभावित अवैध स्टॉक की सूचना पर ओढ़ां रोड स्थित एक गोदाम में छापा मारा। एसडीओ अमित शर्मा, एसएमएस एग्रो डॉ. दीपक मिर्धा और खंड कृषि अधिकारी सुखविंद्र सिंह की टीम ने गोदाम की जांच की जहां 75 बैग यूरिया खाद मिले।
विज्ञापन

गोदाम संचालक ने यूरिया खरीद संबंधी बिल तो प्रस्तुत कर दिए लेकिन गोदाम के पंजीकरण और कैश बुक संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा सका। एसडीओ अमित शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार चार बैग यूरिया कम पाए गए। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर एक दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो विभागीय नियमों के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें