फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए मंच जरूरी : गुरविंद्र सिंह

विज्ञापन
सिरसा।शहर में आयोजित प्रतियोगिता में नृत्य करती बच्ची। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिरसा। बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए मंच की आवश्यकता होती है। यदि बच्चों को उचित मंच मिलें तो वे अपनी छिपी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। उक्त उद्गार भाई कन्हैया आश्रम के संचालक एवं पद्मश्री स. गुरविंद्र सिंह ने श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से आयोजित बच्चों की विविध प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, चित्रकला व फैंसी ड्रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रमुख आयकर अधिवक्ता संजीव जैन ने कहा कि सिटी सेंटर अपने सामाजिक सरोकार के तहत उन बच्चों को संबल प्रदान करेगा, जोकि संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमत सिटी सेंटर के डायरेक्टर माधव जैन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, जूरी सदस्यों व कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

-
इस प्रकार रहा प्रतियोगिता का परिणाम
चित्रकला प्रतियोगिता :
- 6 से 9 आयुवर्ग में प्रथम एंजल सहगल, द्वितीय दीपांशी व तृतीय चाहतर
- 10 से 14 आयुवर्ग में प्रथम दीपक, द्वितीय जसनुर व तृतीय कश्वी।
नृत्य प्रतियोगिता :
- 6 से 9 आयुवर्ग में प्रथम रेयांस, द्वितीय नायरा, तृतीय आराध्या, सांत्वना पुरस्कार रक्षित सेन।
- 10 से 14 आयु वर्ग में प्रथम कविरा, द्वितीय रेहान, तृतीय ख्वाहिश व सांत्वना पुरस्कार दिव्या।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता :
- 6 से 9 आयुवर्ग में प्रथम चरिका, द्वितीय केशवी व आराध्या तृतीय।
- 10 से 14 आयुवर्ग में प्रथम नाव्या, द्वितीय प्रियमदा व तृतीय ध्रुव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें