पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भगवान दास।
सिरसा। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस एक व्यक्ति को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कुस्सर निवासी भगवान दास को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू किया गया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि गांव नेजाडेला निवासी हरकिरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2021 को वह बाइक लेकर डबवाली रोड पर मेडिसिटी अस्पताल में गया हुआ था।
उसने बाइक को अस्पताल के सामने खड़ा किया और अस्पताल के अंदर चला गया। शाम को घर जाने के लिए बाहर आया तो बाइक गायब मिला। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना सिविल लाइन सिरसा में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान वीरवार को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया।
आरोपी ने बताया कि यह बाइक उसने किसी अन्य व्यक्ति से खरीदा। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह का कहना है कि जिस शख्स ने आरोपी भगवान दास को बाइक बेचा उसका जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।