संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा डिपो में नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को एक नई बस सिरसा डिपो आई है। इसकी पासिंग से लेकर अन्य प्रक्रिया को प्रशासन की ओर से पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बस को रूट पर उतारा जा सके।
रोडवेज प्रबंधन की ओर से 75 नई बसों की डिमांड भेजी गई थी। इनमें से पिछले वर्ष 22 बसें आ गई थी। नई 53 बस इस साल आनी है। विभाग के पास मौजूदा समय में 243 बसों की संख्या हो चुकी है। रोडवेज प्रबंधन की माने तो रोडवेज डिपो में नई बसों को शामिल होने के साथ ही पुरानी बसों को कंडम घोषित करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिन बसों को कंडम किया जाना उनमें 48 बसों का चयन किया गया है। इन सभी बसों को रूट से बाहर करने के बाद अगर बसों की संख्या कम रह जाती है तो विभाग फिर से डिमांड भेजेगा।
मंगलवार को जिला के लिए नई बस मिली है। जिसे कागजी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। नई बस की सभी प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद इसे निर्धारित रूट पर चला दिया जाएगा। -राकेश कुमार, स्टेनो रोडवेज डिपो।