फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिक्रमण को लेकर डीएसपी ने संभाली कमान, 350 वाहनों के काटे चालान

Tue, 30 Jan 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। डीएसपी स्तर के अधिकारी व्यवस्था बनाने के लिए फील्ड में उतरे। बरनाला रोड पर डीएसपी जगत सिंह मोर तथा डीएसपी किशोरी लाल ने विभिन्न टीमों के साथ चालान काटे और लोगों को पार्किंग व यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया। इस दौरान करीब 350 वाहनों के चालान पुलिस ने काटे। हालांकि देर शाम को बरनाला रोड पर दोबारा सड़कों को अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े नजर आए।
विज्ञापन

डीएसपी जगत सिंह मोर तथा डीएसपी किशोरी लाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों को मन से अपनाएं न कि किसी भय या डर से। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे तो दुर्घटना की पुनरावृति होने से बचा जा सकता है। सड़कों पर गलत तरीके से वाहन लगाने से जाम की स्थिति बनती है और कई बार हादसे भी होते है। उन्होंने कहा कि सभी को इन नियमों का पालन करना चाहिए। नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा वाहन के सारे दस्तावेज पूर्ण होने चाहिए। वाहन चलाने में जल्दबाजी न करें। नियमों का पालन करने से हमेशा दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वाहन चालने में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। पुलिस टीम ने शहर के मुख्य चौक चौराहों, भूमण शाह चौक से लेकर अरोड़वंश चौक तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रॉन्ग साइड पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तेज गति से वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट तथा बिना नंबर प्लेट व बिना कागजात के वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन


यह रखें ध्यान
1 - वाहन पीली पट्टी के अंदर खड़ा करें।
2 हेलमेट का प्रयोग करें।
3 गलत साइड वाहन न चलाए।
4 दुपहिया वाहन पर तीन सवारी सफर न करें।
5 तेज गति से वाहन न चलाए।
6 सड़कों पर गलत तरीके से वाहन न खड़ा करें।
7 पार्किंग में हमेशा वाहन खड़ा करें।
8 छोटे बच्चों को दुपहिया वाहन न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें