फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

Mon, 10 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। जिला रोडवेज मंहाप्रबंधक अनीत कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए रोडवेज कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला रोडवेज महाप्रबंधक अनीत कुमार यादव के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने सिरसा डिपो में कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे में जिला रोडवेज महाप्रबंधक को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

इस बैठक का नेतृत्व हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के राज्य उप प्रधान विकास कुमार की ओर किया गया। जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार निरानियां ने बताया कि सिरसा डिपो में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत करवाने के बाद लिखित में मांग पत्र भी सौंपा गया है। ऐसे में जिला रोडवेज सिरसा डिपो महाप्रबंधक अनीत कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं पर जल्द संज्ञान लिया जाएगा।
इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान बिट्टू रुडंला, महासचिव विनोद स्वामी खारियां, उप प्रधान संदीप मील गेट, कैशियर जगतार सिंह , मुख्य सलाहकार विनोद लांबा, आदि मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रखीं मुख्य मांगें
- एचकेआरएन के स्टाफ की सैलरी समय पर नहीं आती है। नियमित रूप से सैलरी दी जाए।
- अस्वस्थ कर्मचारियों को हल्की ड्यूटी में लगाया जाए।
- पक्के कर्मचारियों को कन्फर्म लेटर जारी किए जाएं।
- परिचालकों को खुल्ले पैसे उपलब्ध करवाए जाएं ।
- बकाया नाइट व ओवरटाइम दिया जाए।
- बस की अगली खिड़की प्रेशर खिड़की की जाए।
- दिल्ली जाते समय रात्रि के समय बसों को ठहराव के लिए स्थान सुनिश्चित किया जाए।
- बस स्टैंड के सामने खड़े ई-रिक्शा व अन्य अस्थायी कब्जे को हटाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें