फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सावन शिवरात्रि पर तारकेश्वरम् धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में तारा बाबा कुटिया में कलाकार प्रस्तुति देते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। सावन शिवरात्रि का पर्व जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया के तारकेश्वरम् धाम में आयोजित विशाल अटूट भंडारे में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक कुटिया परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा।
विज्ञापन


शिवरात्रि के अवसर पर सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा तथा मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ विधिवत पूजन कर सर्वकल्याण की भावना से यज्ञ में आहुति डाली।
इसके बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। गोपाल कांडा ने कुटिया पहुंचकर श्री बाबा तारा की समाधि पर धोक लगाई और तारकेश्वरम् धाम स्थित शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भंडारे में सेवा भी की।
विज्ञापन


इस अवसर पर गोपाल कांडा ने कहा कि शिवरात्रि पर आयोजित भंडारे का प्रसाद श्री बाबा तारा का कृपा प्रसाद है। उनके आशीर्वाद से ही ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य निरंतर होते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ श्रद्धा और पवित्र मन से प्रार्थना करने वाले प्रत्येक भक्त पर कृपा बरसाते हैं।
सुबह से ही तारकेश्वरम् धाम स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुटिया परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर दुकानें और सेवा शिविर लगाए गए, जबकि बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें