फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर कर्मी से 10.49 लाख रुपये हड़पे

Mon, 10 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामलाें पर अंकुश नहीं लग रहा है। ताजा घटनाक्रम के तहत साइबर ठगों ने सरकारी कर्मचारी कर्मचारी को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 10.49 लाख रुपये की हड़प लिए। सदर थाना पुलिस ने मूल रूप से भिवानी जिले गांव अलखपुरा और वर्तमान में गांव खुईया मलकाना निवासी सोनू राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनू राम के मुताबिक वह पशु पालन विभाग हरियाणा में वर्ष 2019 से पशु अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। 19 सितंबर को उन्हें टेलीग्राम प पर अभी रामी अभी नामक आईडी से संदेश मिला जिसमें पार्ट-टाइम जॉब करने और टास्क पूरा कर पैसे कमाने का ऑफर दिया गया था।
बातचीत के दौरान ठगों ने एक फर्जी वेबसाइट लिंक भेजा और सोनू से उस पर अकाउंट बनवाया। इसके बाद उन्हें टास्क पूरे करने के नाम पर बार-बार पैसे निवेश करने को कहा गया। अक्तूूबर माह में ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में 18 बार ट्रांजेक्शन करवाकर कुल 10.49 लाख रुपये हड़प लिए। अपने साथ हुई ठगी का अंदेशा होने पर जब सोनू ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद सोनू ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोनू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर ठगी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें