फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा क्लब चुनाव के लिए पांच सदस्यी एडहॉक कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा क्लब के चुनाव के चलते प्रबंधन कमेटी खत्म हो चुकी है। वहीं चुनावी प्रक्रिया भी रोक दी गई है। सिरसा क्लब के सही संचालन के लिए जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी सिरसा ने दैनिक गतिविधियों के लिए पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है। इसमें राजेंद्र कुमार जिंदल, अमित गोयल, हिमांशु बांसल, मोहित कुमार गुंबर व नरेश बजाज को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला रजिस्ट्रार को ओर से एफसीआई के रिटायर्ड मैनेजर सुभाष काॅलोनी बेगू रोड सिरसा निवासी विष्णु शर्मा को सिरसा क्लब के चुनाव के लिए आईओ नियुक्त किया है। उन्हें सिरसा क्लब के सदस्यों की नियमानुसार सदस्यता जांचने का दायित्व सौंपा गया है। वे क्लब का रिकॉर्ड जांचकर उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर जिला रजिस्ट्रार को सौंपेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा।

जिला रजिस्ट्रार ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं कि नई कमेटी के चुनाव होने तक नियमानुसार काम हो। निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों को हिदायत दी गई है कि वे तुरंत प्रभाव से संबंधित रिकाॅर्ड एडहॉक कमेटी को सुपुर्द करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि एडहॉक कमेटी का सदस्य चुनाव में भाग नहीं ले सकता। आदेशानुसार इस एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन माह का निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

-
अब तक इस प्रकार रही है सारी प्रक्रिया

पूर्व में सिरसा क्लब के 10 दिसंबर को चुनाव होने थे। जिला रजिस्ट्रार के आदेशों के बाद घोषित 950 सदस्यों की सूची जारी की गई थी, लेकिन स्टेट रजिस्ट्रार को कुछ पदाधिकारियों ने याचिका लगाई कि नियमानुसार मतदाता सूची नहीं बनाई गई है। उनका रजिस्ट्रेशन हुआ है और उन्हें अब बाहर कर दिया गया है। इसके बाद स्टेट रजिस्ट्रार ने फिर से सूची के सत्यापन व चुनाव पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही जिला रजिस्ट्रार को 15 दिनों के अंदर नियमानुसार सूची जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें