फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूजा के लिए जलाई धूपबत्ती की चिंगारी से दुकान में आग

विज्ञापन
सिरसा। ऑटो सर्विस की दुकान में आग बुझने के बाद सामान बाहर निकालते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। शहर की परमार्थ कॉलोनी के नुक्कड़ पर स्थित एक दुकान में वीरवार सुबह पूजा के लिए जलाई धूपबत्ती की चिंगारी से आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के दुकानदारों व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन










प्रीत नगर निवासी राजकुमार की परमार्थ कॉलोनी के नुक्कड़ पर इन्सां ऑटो सर्विस के नाम से दुकान है। वीरवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे और दुकान में साफ-सफाई की। इसके बाद उसने काउंटर में धूप बत्ती जलाई और बाहर चले गए। पीछे से अचानक धूपबत्ती से निकली चिंगारी नीचे पड़े मोबिल ऑयल में जा गिरी, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई।

राजकुमार ने लोगों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा के सेवादार व आसपास के दुकानदारों ने बाल्टियों से आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने पर लोगों ने दुकान में बचे सामान को बाहर निकाला। दुकानदार राजकुमार का कहना है कि आग लगने से तीन लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें