फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में किराना की दुकान से 355 किलोग्राम पटाखों की खेप बरामद

Mon, 28 Oct 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली में पटाखों की दुकान पर जांच करते पुलिस व फायर टीम के कर्मचारी। साेशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कालांवाली में एक किराना की दुकान पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 355 किलो 350 ग्राम अवैध पटाखों की खेप बरामद की। दुकानदार ने अपनी दुकान के अंदर बनाए हुए कमरे में पटाखे रखे हुए थे। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कालांवाली चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि माडल टाउन निवासी मणी ने अपने मकान नं. 209 में किराना की दुकान कर रखी है। दुकान के पीछे आबादी वाले क्षेत्र में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री पटाखे, बुलेट बम व अन्य़ कई प्रकार की सामग्री रखे हुए हैं। जो बेहद खतरनाक है, पहले भी पटाखों की वजह से हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। पुलिस ने विक्रेता मणी से लाइसेंस व अन्य दस्तावेज दिखाने की मांग की तो वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। तलाशी लेने पर 35 डिब्बे चकरी स्पेशल, 24 डब्बे चकरी मुर्गा छाप, 13 डब्बे चक्कर अशोका ग्रांउड, 40 डब्बे ग्रांउड चक्कर डिलक्श, 65 डिब्बी फुलझड़ी लेजर रेड, 95 डिब्बी लेजर ग्रीन, 30 डिब्बी फुलझड़ी मुर्गा छाप, 15 डिब्बी फुलझड़ी मार्का आशु, 30 डिब्बी फुलझड़ी मार्का मिलन, 60 डिब्बी फुलझड़ी मार्का रिम झीम, 20 डिब्बी फुलझड़ी मार्का कृष्णा, 25 डब्बे फ्लावर पोट (अनार), 9 डब्बे फ्लावर पोट स्पेशल मुर्गा छाप, सहित कुल वजन 355 किलो 350 ग्राम हुआ है। पुलिस की ओर से दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सनी वैरायटी स्टोर पर छापेमारी के दौरान जब पटाखे रखने के बारे में दस्तावेज दिखाने की बात की गई। तो दुकानदार लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। दिवाली पर्व को पटाखे बेचने का कोई भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें