फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में तीसरे दिन रानियां में एक उम्मीदवार ने किया नामांकन

Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में नामांकन पत्र दा​खिल करते हुए आजाद उम्मीदवार महेंद्र सिंह। 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को जिला में एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। नामांकन के तीसरे दिन रानियां विधानसभा क्षेत्र के लिए आजाद उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का नामांकन पत्र प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए है। उन्होंने बताया कि 45-सिरसा विधानसभा के नामांकन पत्र स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 40 में प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी प्रकार 44-रानियां विधानसभा के नामांकन पत्र स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 32 (प्रथम तल), डबवाली विधानसभा के नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय डबवाली कमरा नंबर 4, ऐलनाबाद विधानसभा के नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय ऐलनाबाद के कोर्ट रूम तथा कालांवाली विधानसभा के नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय कालांवाली के कमरा नंबर 11 में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित पांच नागरिकों को नामांकन कक्ष में जाने की इजाजत रहेगी। उम्मीदवारों के वाहन भी नामांकन स्थान से 100 मीटर की परिधि से दूर रहेगा। सभी उम्मीदवारों व उनके साथ आने वाले नागरिकों को चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी हिदायतों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें